DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बस्ती में हिंदू सम्मेलन की शोभा यात्रा निकली:भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत संगम दिखा, पुष्पवर्षा से स्वागत

बस्ती में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति ने रविवार को शहर में शोभा यात्रा निकाली। इस यात्रा में भारत की प्राचीन कला, संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन किया गया। सुबह से ही शहर में उत्साह का माहौल था। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर यात्रा का अभिनंदन किया और पुष्पवर्षा से स्वागत किया। शोभा यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए नगर के प्रमुख चौराहों तक पहुँची। इसमें रथों पर देवी-देवताओं के स्वरूप और विभिन्न सांस्कृतिक झांकियाँ शामिल थीं। ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और बैंड की धुन पर यात्रा आगे बढ़ी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देना है। पारंपरिक परिधानों में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने सांस्कृतिक झांकियों के साथ इसमें भाग लिया। बालिकाओं ने लोकनृत्य और कला-शैली का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर लोगों ने तालियाँ बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। अभिभावकों और शिक्षकों ने इसे नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, विभाग प्रचारक ऋषि, विभाग कार्यवाह आशीष, जिला प्रचारक सर्वेंद्र, प्रांत शारीरिक प्रमुख तुलसीराम, प्रांत गौ सेवा प्रमुख अखिलेश, प्रांत ग्राम समरसता प्रमुख एवं ग्राम विकास प्रमुख सत्येंद्र, सुभाष, वीरेंद्र, रंजीत, नगर कार्यवाह आशीष, अभय पाल, गोपेश पाल, सिद्धार्थ शंकर राणा, दिनेश प्रताप, राजेश मिश्रा, राघवेंद्र प्रताप, शिवेंद्र और नीरज दिनकर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


https://ift.tt/5gOCG4L

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *