DniNews.Live

लखीमपुर खीरी, तेंदुए के हमले में घायल बच्ची की मौत:ग्रामीणों ने शव रखकर दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र की सिधौना ग्राम पंचायत स्थित फुटहा फार्म में तेंदुए के हमले में सात वर्षीय सिमरन कौर की मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। गुरुवार को भी परिजन और ग्रामीण बच्ची का शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं। फुटहा फार्म निवासी 70 वर्षीय किसान जोगा सिंह के परिवार में उनकी पत्नी सुरजीत कौर, बेटियां संदीप कौर (12), किरनदीप कौर (9) और सबसे छोटी सिमरन कौर (7) तथा बेटा हरदीप सिंह (11) शामिल हैं। यह घटना बुधवार शाम करीब सात बजे हुई। सिमरन कौर घर में खाना खा रही थी, तभी अचानक एक तेंदुआ घर में घुस आया। तेंदुए ने बच्ची को जबड़े में दबोचा और खेत की ओर खींच ले गया। बच्ची की चाची गुरमीत कौर ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े और तेंदुए का पीछा किया। देखें 2 तस्वीरें… लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया, लेकिन तब तक सिमरन की मौत हो चुकी थी। कुछ देर बाद बच्ची का क्षत-विक्षत शव खेत में बरामद हुआ। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है।ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम करीब तीन से पांच घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। इस देरी को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *