DniNews.Live

गाय के पेट में घुसी सरिया:फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल कर्मियों ने की मरहम पट्टी

फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल परिसर में एक गाय के पेट में सरिया घुस गई। अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्काल गाय को पकड़कर उसकी मरहम पट्टी की। बाद में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के निर्देश पर पशु मित्र ने मौके पर पहुंचकर गाय का उपचार कराया। यह घटना लोहिया अस्पताल के गेट नंबर 2 के पास हुई। गाय परिसर में घुसने का प्रयास कर रही थी, तभी उसके पेट में सरिया घुस गई, जिससे खून बहने लगा। कुछ दूरी पर मौजूद अस्पताल के कर्मचारियों की नजर घायल गाय पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने मानवीयता दिखाते हुए उसकी मदद की।
फर्रुखाबाद नगर पालिका क्षेत्र में निराश्रित गोवंश की समस्या आम है। ये गोवंश सड़कों, मुख्य मार्गों और मोहल्लों में अक्सर घूमते नजर आते हैं। कूड़े के ढेरों के पास या सड़क किनारे बैठे ये जानवर कई बार दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने तुरंत पशु मित्र को मौके पर भेजा, जिन्होंने गाय का आगे का उपचार सुनिश्चित किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन कोई न कोई गोवंश इस तरह की घटनाओं में घायल होता रहता है, जिससे उनकी सुरक्षा पर सवाल उठते हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *