DniNews.Live

नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन…पीएम की रैली में 2 लाख लोग पहुंचेंगे:VVIP के लिए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से एंट्री, 6000 गाड़ियों के लिए बनीं 12 पार्किंग

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के दिन पीएम की जन सभा में 2 लाख लोगों के आने की संभावना है। आज से एसपीजी ने पूरे एरिया को कवरअप कर लिया है। पीएम की जनसभा में तीन रास्तों से एंट्री दी जाएगी। वीवीआईपी और वीआईपी वाहनों को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे से बने रास्ते से एयरपोर्ट में एंट्री दी जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों का जाएजा लेने सीएम पहले आ चुके है।

इन जिले के लोग होंगे शामिल
प्रधानमंत्री की जनसभा में गौतमबुद्धनगर के साथ ही बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मथुरा, आगरा समेत आसपास के विभिन्न जिलों से लोग आएंगे। यह सभी यमुना एक्सप्रेस-वे, टप्पल से जेवर, बुलंदशहर, खुर्जा, झांझर, रबूपुरा होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। ऐसे में जिले की सीमाओं पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया जाएगा, जिससे कि आमजनों को जनसभा तक पहुंचने में दिक्कत न हो।

6 हजार वाहन 12 पार्किंग बनाए गए
प्रधानमंत्री की जनसभा में प्रशासन की ओर से 4000 बसों को पार्किंग में खड़ा करने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ 1500 से 2000 प्राइवेट वाहन होंगे। इसमें चार पहिया वाहन के साथ ही दो पहिया वाहन और अन्य वाहन होंगे। प्रशासन की ओर से वीवीआईपी पार्किंग, वीआईपी पार्किंग, बसों की पार्किंग, निजी वाहनों की पार्किंग, पुलिस और अधिकारियों की पार्किंग, ड्यूटी कर्मचारियों की पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के लिए बनेगा हैलीपैड
जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए हैलीपैड बनाए जा रहे हैं। जनसभा में कुल 5 हैलीपैड बनाए जा रहे है। प्रधानमंत्री के लिए तीन हैलीपैड बनाए जा रहे है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के लिए 1-1 हैलीपैड बनाया जा रहा है।
5000 सुरक्षा कर्मी रहेंगे तैनात
प्रधानमंत्री के सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए एयरपोर्ट के अलावा तीन किलोमीटर के क्षेत्र को पुलिस और सुरक्षा कर्मी पूरी तरह से कवर कर लेंगे। आसपास के मकान और बिल्डिंगों की छत भी दो से तीन हथियारबंद पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। जो दूर से ही संदिग्धों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा 5000 पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *