शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नगर आयुक्त गौरव कुमार की अध्यक्षता में शनिवार रात समीक्षा बैठक हुई। इसमें नगर आयुक्त ने शहर में स्वच्छता सुधार के लिए 24 पॉइंट्स पर काम करने और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। जोन में डेवलप होंगे मॉडल वार्ड बैठक में सबसे पहले जोनवार मॉडल वार्ड विकसित करने पर चर्चा की गई। स्वच्छता के लिए तैयार किए गए 81 सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक शौचालयों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि इनमें पेंटिंग का काम बचा है, जिसे तुरंत पूरा किया जाए। जिन शौचालयों की बिल्डिंग कमजोर है, उनमें ध्वस्तीकरण केवल संयुक्त निरीक्षण के बाद ही किया जाएगा। निर्देश दिए गए कि 25 दिसंबर तक शहर के सभी सार्वजनिक शौचालय पूरी तरह सही स्थिति में हो, साथ ही नगर आयुक्त 81 सबसे अच्छी हालत वाले टॉयलेट्स का निरीक्षण करेंगे। कचरा निस्तारण और अतिक्रमण पर सख्ती बैठक में निर्देश दिया गया किCD वेस्ट पॉइंट्स को मॉडल क्षेत्र में तत्काल साफ किया जाए। नाला और नाली सफाई अभियान तेज गति से चलाया जाए। SWD (स्टॉर्म वाटर ड्रेन) पर हुए अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए। RC बिन शहर में जहां-जहां लगे हैं, उन्हें हटाया जाए। किसी भी वार्ड का कचरा दूसरे वार्ड में डंप नहीं किया जाएगा। शहर के सभी अनधिकृत डंपिंग पॉइंट समाप्त किए जाएं। डेटा अपडेट और रिपोर्टिंग की व्यवस्था मजबूत नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारियों और ZSO से कहा कि हाउसहोल्ड कवरेज, नए हाउस होल्ड जोड़ने का डेटा अगली सुबह तक साझा किया जाए। कितनी गाड़ियां बढ़ाई गई हैं, यूजर चार्ज कलेक्शन (UCC) कितने बढ़े हैं। इसकी डिटेल रिपोर्ट दी जाए। विद्यालयों का सर्वे कर आवश्यक मरम्मत करवाई जाए। सुंदरता व सुधार कार्यों पर जोर नगर आयुक्त ने पहले साझा की गई यलो स्पॉट सूची पर कार्य करने के निर्देश दिए गए। इन स्थानों के सौंदर्यीकरण के लिए चीफ इंजीनियर जल्द काम करवाएं। मंगलवार तक सभी ZO और ZSO अपने–अपने जोन के यलो स्पॉट को ट्रांसफ़ॉर्म करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि RRR (Reduce–Reuse–Recycle) केंद्रों का सर्वे ZSO द्वारा किया जाएगा और उन्हें क्रियान्वय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में वेस्ट टू वंडर मॉडल स्थापित करने हेतु स्थान चिन्हित कर कार्य शुरू किया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग पूरी तरह से की जाए।
https://ift.tt/Q9YfHpE
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply