DniNews.Live

एंटी टेररिस्ट फ्रंट अध्यक्ष एमएस. बिट्टा ने नवरात्र पूजा की:बोले-राम भक्तों के संघर्ष ने इतिहास बदल दिया

एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एम.एस. बिट्टा ने नवरात्र के पावन अवसर पर उन्होंने अयोध्या के रीडगंज स्थित मां दुर्गा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश की शांति व समृद्धि की कामना की।मंदिर दर्शन के बाद कहा कि भगवान राम की धरती से उनका संदेश स्पष्ट है राष्ट्र प्रथम है, धर्म सबसे बड़ा है।” उन्होंने राम जन्मभूमि के 500 वर्षों के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि यहां कई निर्दोष लोगों की जान गई, गोलियां चलीं और देश विरोधी ताकतों ने साजिशें रचीं।उन्होंने पाकिस्तान और आईएसआई पर भी गंभीर आरोप लगाए। कहा कि राम जन्मभूमि का अपमान करने की कोशिशें की गईं, लेकिन राम भक्तों के संघर्ष ने इतिहास बदल दिया। उन्होंने उन सभी कारसेवकों को नमन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।
बिट्टा ने कहा कि अब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है और यह देश के लिए गर्व का विषय है। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि अब अगला मिशन मथुरा और काशी होगा। “धुरंधर” फिल्म पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में सच्चाई उजागर करने के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि सफेदपोश सामने आए लोगों ने देखा कि राजनीती कितनी गंदी थी.

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *