कानपुर में चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं और “जय माता दी” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
शहर के प्रसिद्ध बारा देवी मंदिर और तपेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा और कन्या पूजन के कारण भीड़ अधिक होती है।
मंदिरों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं, जिन्हें व्यवस्थित करने के लिए मन्दिर प्रशासन और पलिस लगातार प्रयास कर रही है। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मन्दिरों मे प्रसाद के लिये चुनरी और नारियलों की दुकानों मे खास भीड़ दिख रही है। दर्शन के लिए लाइन में लगे भक्त हाथों में नारियल, प्रसाद लेकर पहुंच रहें हैं। भक्त मन्दिरों मे मन्नत मांग कर कन्या भोज भी करा रहें हैं।

Leave a Reply