DniNews.Live

हाथरस में देवी महागौरी की पूजा:चैत्र नवरात्र के आठवें दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़

हाथरस में चैत्र नवरात्र के आठवें दिन आज मां महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर शहर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कई घरों में परंपरा के अनुसार सुबह पूजा के बाद कन्या-लांगुराओं को भोजन कराया गया। मंदिरों में सुबह से ही देवी के जलाभिषेक और भोग लगाने के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। कन्या-लांगुराओं को चना-हलवा का प्रसाद वितरित किया गया। पूरा वातावरण ‘जय माता दी’ और ‘जयकारा शेरा वाली दा’ जैसे जयकारों से गूंज उठा। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों जैसे पथवारी मंदिर, चामड़ माता मंदिर, प्राचीन बौहरे वाली देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, शीतला माता मंदिर, शांता माता मंदिर, हाथुरसी देवी मंदिर और रमनपुर स्थित चामुंडा मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की होड़ लगी रही। इन देवालयों में देवी महिमा से ओत-प्रोत भक्ति गीत गूंजते रहे। कई भक्त अष्टमी पूजन के साथ ही नवरात्र की पूजा का समापन करते हैं, जिसके तहत उनके घरों में कन्या-लांगुराओं को भोजन कराया गया और बच्चों को दक्षिणा व उपहार भी दिए गए। रामनवमी पर्व को लेकर तैयारी… इधर, कल रामनवमी का पर्व भी मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर में विशाल शोभायात्रा भी निकलेगी, जिसकी तैयारियां जारी हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *