सीतापुर के संदना थाना इलाके में बुधवार सुबह नहर पटरी किनारे मिले युवती के शव मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे है। पुलिस को परिवार के किसी करीबी द्वारा युवती की हत्या कर शव फेंकने का शक गहरा गया हैं वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की हत्या धारदार हथियार से सिर पर वार करने से होना पाया गया है और शरीर पर मिले चोटों के निशान से पुलिस कई अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। जानकारी के अनुसार नहर पटरी किनारे मिले शव की शिनाख्त मछरेहटा थाना इलाके के निवासी राजकिशोर की पुत्री मोनिका के रूप में हुई थीं। बताया जाता है कि कल वह दिल्ली जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन रास्ते में ही उसके शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूत्रों का दावा है कि पुलिस जांच में यह भी साफ हो गया है कि दिल्ली जाने के लिए बस कोई वहां आई ही नहीं थी तो उसे छोड़ने के लिए आने वाले शख्स को इस बात की जानकारी कैसे नहीं हो पाई। कई अन्य सुलझे सवालों को जोड़ने में पुलिस लागू हुई है। पुलिस का दावा है कि मामले में जल्द ही खुलासा किया जाएगा और इस वारदात में किसी करीबी के होने की भी आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेसिक जांच रिपोर्ट के आधार पर तफ्तीश कर रही है। एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि युवती की हत्या सिर पर धारदार हथियार के हमले से होने की पुष्टि हुई है। अन्य कई बिंदुओं को लेकर गहन जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply