DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शादी के भात कार्यक्रम में डीजे में चली गोली:12 साल के किशोर की मौत, एक अन्य घायल अस्पताल में भर्ती

एटा के नया गांव थाना क्षेत्र के उभई असदनगर गांव में एक शादी के भात कार्यक्रम के दौरान डीजे पर गोली चल गई। इस घटना में 12 वर्षीय सोहेल की मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय शाहरुख गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने के बाद दोनों डीजे के पास गिर गए। परिजनों ने तुरंत घायलों को अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सोहेल पुत्र आसुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शाहरुख पुत्र मुन्नू खान को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक सोहेल के परिजन अरशद ने बताया कि घर के अंदर दावत चल रही थी। उनके मामा के बेटे सलमान की रविवार को बारात जानी थी और आज भात का कार्यक्रम था। सोहेल और शाहरुख डीजे पर नाच रहे थे तभी अचानक गोली चली। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने जानकारी दी कि उभई असदनगर गांव में भात का कार्यक्रम चल रहा था, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चली। उन्होंने पुष्टि की कि एक व्यक्ति को अलीगंज सीएचसी में मृत घोषित किया गया है और दूसरा घायल जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। गोली चलने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


https://ift.tt/M1AVqR3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *