DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:बंगाल में बाबरी जैसी मस्जिद की नींव रखी; सरकार ने हवाई किराया फिक्स किया; SHO की मौत पर फंसी महिला सिपाही

नमस्कार, कल की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल में बाबरी जैसी मस्जिद की नींव रखने से जुड़ी रही। दूसरी बड़ी खबर यूपी के जालौन में SHO के सुसाइड को लेकर है। उनके परिवार ने मर्डर का आरोप लगाया है। ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. बंगाल में बाबरी जैसी मस्जिद की नींव रखी, 2 लाख से ज्यादा लोग ईंट लेकर पहुंचे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बनने वाली मस्जिद की नींव रखी। मौलवियों के साथ फीता काटा गया। कार्यक्रम में 2 लाख से ज्यादा लोग जुटे और ईंटें लेकर पहुंचे। इस दौरान अल्लाहु अकबर के नारे लगाए गए। सुरक्षा के लिए 3 हजार से ज्यादा जवान तैनात रहे। TMC ने हुमायूं को पार्टी से निकाला: हुमायूं कबीर ने 25 नवंबर को कहा था कि वे अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के 33 साल पूरे होने पर बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद TMC ने 4 दिसंबर को हुमायूं कबीर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। हाईकोर्ट ने निर्माण पर रोक से इनकार किया था: कोलकाता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मस्जिद निर्माण पर रोक लगाने से इनकार किया था। कोर्ट ने कहा था कि प्रोग्राम के दौरान शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। पढ़ें पूरी खबर… 2. सरकार ने हवाई किराया फिक्स किया, 500 किमी तक ₹7,500 लगेंगे; इंडिगो को रिफंड देने के निर्देश इंडिगो एयरलाइन संकट मामले में केंद्र सरकार ने चार दिन बाद सख्ती दिखाई। इंडिगो को रविवार रात 8 बजे तक रिफंड देने और 48 घंटे में सामान लौटाने का आदेश दिया। सरकार ने हवाई किराए की सीमा भी तय की। अब 500 किलोमीटर के सफर पर 7,500 रुपए किराया लगेगा। 500 से 1000 किलोमीटर तक 12,000 रुपए, 1000 से 1500 किलोमीटर तक 15,000 रुपए और उससे ज्यादा दूरी पर अधिकतम 18,000 रुपए लगेगा। यह नियम बिजनेस क्लास पर लागू नहीं होगा। इंडिगो बोली- 95% रूट पर फ्लाइट शुरू: शनिवार को दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों से इंडिगो की 800 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। हालांकि, एयरलाइंस रोजाना 2300 से ज्यादा उड़ानें चलाती है। एयरलाइन ने दावा किया कि उसके 95% रूट पर उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। खबर से जुड़े 4 अहम अपडेट्स… पढ़ें पूरी खबर… 3. केशव बोले- योगी सरकार से परेशान हैं क्या, सीएम इन वेटिंग पर भी दिया जवाब यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को मिर्जापुर और फिर जौनपुर पहुंचे। मिर्जापुर में उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए। यहां केशव ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के नाम पर कोई ढांचा बना, तो उसे भी अयोध्या की तरह ढहा दिया जाएगा। भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के सवाल पर कहा- जो मीडिया में चलता है, वो पार्टी में नहीं होता। SIR के काम पर केशव ने कहा कि अब सपा समेत कई संगठन के लोगों को बूथ लूटने का मौका नहीं मिलेगा। जो अब तक वोटर लिस्ट में हेरफेर करते थे, अब नहीं कर पाएंगे। अखिलेश के SIR पर विरोध को लेकर बोले- वो बिहार में कहकर आए थे कि अवध जीतकर आए हैं, मगध भी जीतेंगे। लेकिन, वो मगध भी हार गए। अब 2047 तक उनका यूपी में नंबर नहीं आने वाला। CM बनने पर बोले मीडिया के इस सवाल पर कि आपके नाम के आगे से सीएम इन वेटिंग का धब्बा कब हटेगा? केशव ने हंसते हुए जवाब दिया कि आप ऐसा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्तर वाला सवाल क्यों पूछते हैं? प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इतनी मजबूती से सरकार चल रही है, उससे परेशान हैं क्या? पढ़ें पूरी खबर… 4. इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारी, महिला सिपाही पर FIR, जालौन में कमरे से चीखते हुए भागी जालौन में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बुलेट उनके सिर के आर-पार हो गई। इसमें एक महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा का नाम सामने आया है।सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार रात इंस्पेक्टर ने जब सुसाइड किया, उस वक्त महिला सिपाही उनके कमरे में ही थी। वह चीखती हुई बाहर आई और कहा- साहब ने गोली मार ली है। फिर वहां रुकने की बजाय भाग गई। एसपी दुर्गेश कुमार ने कहा- इंस्पेक्टर के गोली मारने की सूचना महिला सिपाही ने सबसे पहले दी थी। उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही। उससे पूछताछ की जा रही है। परिवार बोला- ये सुसाइड नहीं मर्डर इंस्पेक्टर का परिवार शनिवार सुबह संत कबीरनगर से जालौन पहुंचा। उनके भतीजे प्रशांत ने आरोप लगाया कि चाचा का मर्डर किया गया। वहीं, पति का शव देखकर पत्नी बिलख पड़ीं। इश पर महिला सीओ ने उनको सांत्वना दी। पत्नी की शिकायत पर महिला सिपाही मीनाक्षी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… 5. सोनिया बोलीं- सरकार नेहरू को इतिहास से मिटाना चाहती है, उन्हें गलत तरीके से पेश किया जा रहा सोनिया गांधी दिल्ली स्थित जवाहर भवन में नेहरू सेंटर इंडिया के लॉन्च समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने नेहरू के खिलाफ बयानबाजी को लेकर भाजपा सरकार की आलोचना की। सोनिया ने कहा कि नेहरू को बदनाम करना आज की सत्ता का मुख्य मकसद है। वे नेहरू के इतिहास को सिर्फ मिटाना ही नहीं चाहते, बल्कि उनकी विरासत को कमजोर करना चाहते हैं, जिन पर देश खड़ा हुआ। BJP बोली- अनुच्छेद 370 नेहरू की गलती: भाजपा ने जवाब में कहा कि अनुच्छेद 370 नेहरू की गलती थी, जिसे मोदी सरकार ने सुधारा। पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का भस्मासुर बताया। उन्होंने कहा कि राहुल जहां भी जाते हैं, अपने ही सहयोगियों का नुकसान करते हैं। पढ़ें पूरी खबर… 6. शशि थरूर बोले- मैरिटल रेप अपराध, इसके लिए कानून बने; संविधान प्रस्तावना से धर्मनिरपेक्ष शब्द हटाने का बिल लोकसभा में शशि थरूर ने मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने की मांग की। थरूर ने कहा कि शादी किसी भी तरह की हिंसा का लाइसेंस नहीं है। पत्नी की सहमति हर स्थिति में जरूरी है। थरूर ने BNS की उस धारा को हटाने की मांग की, जिसमें पत्नी की सहमति के बिना सेक्स को अपराध नहीं माना गया। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के अधिकार को कमजोर करता है। संविधान से धर्मनिरपेक्ष शब्द हटाने का बिल: राज्यसभा में BJP सांसद भीम सिंह ने संविधान की प्रस्तावना से धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी शब्द हटाने का बिल पेश किया। उन्होंने कहा कि ये शब्द संविधान में आपातकाल के समय बिना चर्चा के जोड़े गए। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… युद्ध के बीच 54 जोड़े बने दूल्हा-दुल्हन गाजा में चल रहे संघर्ष के बीच 54 जोड़ों की सामूहिक शादी हुई। युद्ध के मलबे के बीच दुल्हनें सफेद गाउन में नाचीं। बाहर ड्रोन उड़ रहे थे और अंदर जश्न मनाया जा रहा था। प्रोग्राम में 21 हजार लोग शामिल हुए। एक दुल्हन ने कहा कि युद्ध के अंधेरे में यह शादी हमारे लिए उम्मीद की रोशनी है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि के लोगों को ट्रांसफर और नई नौकरी मिलने का संकेत है। तुला राशि के लोगों को उम्मीद से ज्यादा फायदा मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…


https://ift.tt/XmRpIq6

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *