DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार में अभी शीतलहर की स्थिति नहीं:पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, मैदानी इलाकों में छाया रहेगा हल्का कोहरा

बिहार में ठंड बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। पछुआ हवा के कारण ज्यादातर जिलों में ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में भागलपुर के सबौर को सबसे ठंडी जगह के रूप में रिकॉर्ड किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम दिशा से लगातार आ रही शुष्क और ठंडी हवा बिहार के न्यूनतम तापमान को नीचे ले जा रही हैं। हवा की गति सामान्य दिनों की तुलना में अधिक है, जिसकी वजह से रात में ठंड अधिक महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, अभी प्रदेश मे शीतलहर की स्थिति नहीं है, लेकिन तापमान में गिरावट जारी रहेगा। प्रदेश के मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों में ठंड ज्यादा बढ़ेगी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले सप्ताह तक बिहार के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में ठंड ज्यादा बढ़ेगी। इस दौरान घना कोहना छाने की संभावना है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी में कमी हो सकती है। खासकर पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे शहरों में सुबह के समय यातायात पर इसका असर पड़ सकता है। पटना में सामान्य से 2 डिग्री कम रहेगा तापमान राजधानी पटना में भी अधिक ठंड महसूस किया जा रहा है। पछुआ हवा की वजह से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले 24 घंटों में पटना का न्यूनतम तापमान 9–10 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सुबह और शाम हल्की ठंडी हवा चलेंगी, जिससे सर्दी बढ़ेगी। दिन का तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री कम रह सकता है।


https://ift.tt/Y9v1n4f

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *