DniNews.Live

पूरनपुर के बिजली विभाग कार्यालय में बिजली चोरी, VIDEO:अधीक्षण अभियंता की मौजूदगी में CSC वैन से अवैध कनेक्शन

पीलीभीत के पूरनपुर विद्युत डिवीजन कार्यालय परिसर में बिजली चोरी का एक मामला सामने आया है। यह घटना बुधवार शाम को हुई, जब अधीक्षण अभियंता भविष्ष कुमार स्वयं कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, पूरनपुर विद्युत डिवीजन कार्यालय परिसर में एक निजी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की वैन खड़ी थी। आरोप है कि इस वैन में विभाग की मुख्य लाइन से अवैध रूप से कटिया डालकर लंबे समय से बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। बिजली चोरी का यह वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विभाग में चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में अवैध कनेक्शन स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इस घटना ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मीडिया द्वारा इस मामले पर सवाल पूछे जाने पर, पीलीभीत के अधीक्षण अभियंता भविष्ष कुमार ने सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया। वहीं, अधिशासी अभियंता हरेंद्र सिंह ने ‘जांच के बाद कार्रवाई’ का आश्वासन दिया है। हालांकि, वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बावजूद अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की गई है। इस घटना से विद्युत विभाग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आम जनता पर बिजली चोरी के लिए तुरंत कार्रवाई की जाती है, लेकिन विभाग के अपने परिसर में हुई इस चोरी पर अधिकारियों की चुप्पी बनी हुई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *