भास्कर न्यूज | हरनाटांड़ बगहा-2 प्रखंड अन्तर्गत भारतीय थारु कल्याण महासंघ के संघ भवन में बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता केन्द्रीय महामंत्री राजकुमार महतो व संचालन केन्द्रीय सदस्य दृग नारायण खतईत ने किया। केन्द्रीय महामंत्री राजकुमार महतो ने बताया कि संगठन के विकास पर चर्चा किया गया। साथ ही 13,14 दिसम्बर को भोजपुरिया कला हट संस्कृति कार्यक्रम आडिटोरियम बेतिया होगा, जिसमें थारु कला संस्कृति एवं प्रतिक्षण संस्थान हरनाटांड़ टीम भी भाग लेंगी। मुख्य अतिथि के रुप में राज्यपाल डॉ आरिफ मोहम्मद खान उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में भारतीय थारु कल्याण महासंघ का शिष्टमंडल भाग लेकर अपनी समस्या से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल को सौंपेंगे। बैठक में थारू बौद्धिक विचार मंच के अध्यक्ष डॉक्टर शारदा प्रसाद आदि थे।
https://ift.tt/Q1vxnFu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply