DniNews.Live

शराब के पैसे को लेकर मारपीट में बुजुर्ग की मौत:परिजनों ने दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाए, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

एटा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नगला समन गांव में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग प्रेम सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि लगभग एक माह पहले शराब के पैसे न देने पर गांव के ही हाकिम सिंह और पुष्पेंद्र ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की थी। फरवरी माह में हाकिम सिंह और पुष्पेंद्र ने शराब के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से इनकार करने पर उन्होंने प्रेम सिंह के साथ मारपीट की, जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बुजुर्ग को बेहतर इलाज के लिए एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज से अलीगढ़ रेफर किया गया था। लगभग दस दिन पहले डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर वापस भेजा था। घर लौटने के कुछ समय बाद ही उनकी संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस ने किया मामला दर्ज और पोस्टमार्टम कराया परिजनों की सूचना पर कोतवाली देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि फरवरी माह में हुई मारपीट के बाद उपचार चल रहा था। चिकित्सकों ने बुजुर्ग को घर भेजा था, और गांव आने के बाद उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *