DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘डॉक्टरों -कर्मचारियों की लापरवाही अस्वीकार्य’-विधायक:सदर अस्पताल निरीक्षण में डॉक्टर गायब, सिविल सर्जन से कहा- कार्रवाई करें

गोपालगंज के सदर विधायक सुभाष सिंह ने विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद शनिवार को मॉडल सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अस्पताल में कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। लैब में मरीजों से जांच के नाम पर पैसे मांगने की मिली शिकायतें निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड से ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए। इसके अतिरिक्त, लैब में मरीजों से जांच के नाम पर पैसे मांगने की शिकायतें भी सामने आईं। एक महिला मरीज ने विधायक से थायराइड जांच के लिए 500 रुपये मांगे जाने की शिकायत की। इस पर विधायक सुभाष सिंह भड़क उठे और महिला के साथ लैब पहुंचे, जहां महिला ने संबंधित कर्मी की पहचान की। सरकार आम लोगों की बेहतरी के लिए कर रही काम विधायक ने इन अनियमितताओं पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और सिविल सर्जन को तत्काल कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, लेकिन कर्मचारियों और चिकित्सकों की लापरवाही अस्वीकार्य है। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं सुभाष सिंह ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की कमी या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि वे अब हर सप्ताह सदर अस्पताल का स्वयं निरीक्षण करेंगे और भविष्य में शिकायत मिलने पर सीधे विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने की कड़ी चेतावनी भी दी। विधायक ने सिविल सर्जन से जल्द से जल्द गायब डॉक्टरों और ब्लड जांच में अवैध वसूली की शिकायत की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही,इस औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। विधायक ने कहा कि वह स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर लगातार नजर रखेंगे और सप्ताह में एक दिन अस्पताल का निरीक्षण किया जायेगा।


https://ift.tt/MlfbAkp

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *