DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ओडिशा SSC पेपर लीक मामला, समस्तीपुर से आरोपी गिरफ्तार:BPSC-NEET लीक मास्टरमाइंड के गैंग से कनेक्शन, EOU भी कर रही थी तलाश

ओडिशा एसएससी पेपर लीक मामले में समस्तीपुर से एक युवक राजमोहन प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। ओडिशा क्राइम ब्रांच की पुलिस ने उसे खानपुर उत्तरी से पकड़ा। राजमोहन प्रसाद का संबंध बीपीएससी और नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड विशाल चौरसिया और बिजेंद्र गुप्ता के गिरोह से बताया जा रहा है। EOU भी राजमोहन की तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी साल 2023 के ओडिशा एसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले से जुड़ी है। उस समय ओडिशा पुलिस ने बिजेंद्र गुप्ता, विशाल चौरसिया समेत बिहार के आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में ओडिशा क्राइम ब्रांच की टीम ने अब राजमोहन प्रसाद को पकड़ा है। अब तक कुल 27 लोग अरेस्ट ओडिशा क्राइम ब्रांच के एएसपी विकास देउड़ा ने बताया कि ओडिशा एसएससी पेपर लीक मामले में अब तक कुल 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के आरोपी शामिल हैं। बिहार से यह छठी गिरफ्तारी है। राजमोहन प्रसाद की गाड़ी 2023 में ओडिशा से जब्त की गई थी, लेकिन वह तब फरार हो गया था। गिरफ्तार राजमोहन प्रसाद का संबंध विशाल कुमार चौरसिया से है, जो हाल ही में बिहार बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक का मुख्य आरोपी है। विशाल चौरसिया पहले से ही एक संगठित सॉल्वर गैंग का सरगना रहा है। इसके अलावा, नीट परीक्षा पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता राजमोहन प्रसाद का बहनोई है। बिजेंद्र गुप्ता समस्तीपुर के विद्यापति नगर का निवासी बताया जा रहा है। राजमोहन प्रसाद पिछले 15 साल से बिजेंद्र गुप्ता और विशाल चौरसिया के गिरोह से जुड़ा हुआ है। EOU भी कर रही थी राजमोहन की तलाश ओडिशा क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी ने यह भी बताया कि बिहार आर्थिक अपराध इकाई (EOU) भी राजमोहन प्रसाद की तलाश कर रही थी। हाल ही में हुए बिहार बीपीएससी परीक्षा पेपर लीक में उसके गिरोह के सदस्य शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी को उड़ीसा पुलिस सदर अस्पताल में मेडिकल फिटनेश कराने के बाद कोर्ट में प्रस्तुत किया। उसके बाद अपने साथ उड़ीसा लेकर चली गई।नोट आरोपी एवं ओडिसा क्राइम ब्रांच के एएसपी विकास देउड़ा का फोटो


https://ift.tt/RgXB4i3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *