DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई:चारबाग, गोमतीनगर और इंदिरानगर में हुआ एक्शन, दिल्ली दरबार पर 10 हजार का चालान

लखनऊ में गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर नगर निगम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है। चारबाग, इंदिरानगर और गोमतीनगर में नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है। चारबाग में 12 दुकानदारों पर 25 हजार का जुर्माना जोन 2 में चारबाग के आस-पास गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। 12 दुकानदारों के खिलाफ चालान काटते हुए कुल ₹21,000 का जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाने पर 2 दुकानदारों पर ₹4,000 का चालान लगाया गया। यह कार्रवाई एसएफआई राजेश कुशवाहा और देवेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में की गई। LDA मार्केट में प्लास्टिक व गंदगी पर ₹62,000 जुर्माना जोन 4 के विवेक खंड-4 स्थित LDA मार्केट गोमती नगर में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण, गंदगी और प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया। अभियान के दौरान गंदगी फैलाने पर 1 चालान के माध्यम से ₹2,000 का जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर 3 अलग-अलग चालान कर ₹60,000 का जुर्माना लगाया गया। अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रश्मि शुक्ला, बाल गोविंद, और राकेश कुमार वर्मा उपस्थित रहे। इंदिरा नगर सेक्टर- 22 में 37,200 रुपए का दंड जोन 7 में इंदिरा नगर सेक्टर- 22 में जांच की गई। दिल्ली दरबार नामक प्रतिष्ठान को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाने पर ₹10,000 का चालान किया गया। गंदगी फैलाने पर ₹27,200 रुपए का जुर्माना लगा। प्रतिबंधित प्लास्टिक पर ₹10,000 रुपए वसूला गया। कुल जुर्माना ₹37,200 रूपए नगर निगम ने लिया। जोन 8 में प्रतिबंधित प्लास्टिक और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। यह अभियान खजाना से आशियाना, पावर हाउस, सेक्टर-5 और 6 वृंदावन, तथा पवनपुरी–सुभानीखेड़ा तेलीबाग में हुआ।


https://ift.tt/wDsAvUK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *