DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कथावाचक अनुपानंद महाराज एसपी कार्यालय पहुंचे:संतों को परेशान करने, जान से मारने की धमकी का आरोप

प्रसिद्ध कथावाचक अनुपानंद महाराज शनिवार को बलिया में पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे। उन्होंने संतों को अराजक तत्वों द्वारा परेशान किए जाने और जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत की। महाराज ने जिलाधिकारी (डीएम) और एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। यह मामला बलिया जिले के भीमपुरा थाना अंतर्गत श्री भोज बाबा स्थान, मामपुर महादेवा कुटी से जुड़ा है। यहां हाल ही में नौ कुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया था। अनुपानंद महाराज ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ अराजक तत्वों ने यज्ञ पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया और यज्ञ के चंदे के पैसों को भी रातों-रात गायब कर दिया। उन्होंने बताया कि ये अराजक तत्व उन्हें और अन्य संतों को बार-बार परेशान कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महाराज के अनुसार, गांव वालों के कहने पर ही उन्होंने यह महायज्ञ करवाया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अनुपानंद महाराज ने बताया कि कुटी पर उनसे पहले भी कई साधु-संत आए थे, जिन्हें इन अराजक तत्वों ने प्रताड़ित कर भगा दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि गांव वालों ने उन्हें बकायदा स्टाम्प पेपर पर लिखकर कुटी का प्रभार सौंपा है, लेकिन अब उन्हें बुरी तरह से परेशान किया जा रहा है।


https://ift.tt/s15nWpO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *