DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में सीजन का सबसे ठंडा दिन:एयर क्वालिटी सुधरी तो गलन बढ़ी, सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा न्यूनतम तापमान

लखनऊ में सबसे निचले स्तर पर सीजन में पारा पहुंच गया है। शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 47 फीसदी रही। एयर क्वालिटी में भी हल्का सुधार आया तो गलन बढ़ गई है। सुबह हल्की धुंध रही। गलन बना रहा। इसके बाद मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.5 डिग्री कम कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 71 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 24 फीसदी रही। मॉडरेट लेवल में AQI लखनऊ में सुबह के समय में वायु प्रदूषण का स्तर मॉडरेट लेवल में बना हुआ है। 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 144 है। तालकटोरा 182, लालबाग 138, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 138, अलीगंज 148, गोमतीनगर 133 और कुकरैल में 133 AQI दर्ज किया गया है। शुक्रवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का AQI 150 के साथ में यलो जोन में बना रहा। फिलहाल बढ़ेगा पारा मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी समेत पूरे प्रदेश में एक बार फिर से हवा के रुख में बदलाव आया है। शुक्रवार से लखनऊ में अरब सागर की ओर से आने वाली नम दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं चल रहीं। इसके असर से अगले तीन दिन तक पारे में क्रमिक तौर पर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त के संकेत हैं।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ में हवा की दिशा बदलने और नम हवाओं के असर से अब तापमान में बढ़त होगी। इन हवाओं के कमजोर पड़ते ही तापमान में फिर से गिरावट का दौर आएगा।


https://ift.tt/cgsRG9H

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *