DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में 4 में से 3 फ्लाइट एक-एक घंटा डिले:पैसेंजर को करना पड़ा इंतजार, शुक्रवार को कैंसिल हो गई थी आगरा-बंगलुरु फ्लाइट

देशभर में पटरी से उतरी इंडिगो की फ्लाइट आगरा में भी शेड्यूल पर नहीं रहीं। शनिवार को 4 में से 3 फ्लाइटें अपने निर्धारित समय से एक-एक घंटे डिटे रहीं। इसकी वजह से पैसेंजर्स को इंतजार करना पड़ा। अधिकांश पैसेंजर्स को डर था कि जिस तरह से देशभर में इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल हो रही हैं, कहीं उनकी भी फ्लाइट न कैंसिल हो जाए। शुक्रवार को आगरा-बंगलुरु फ्लाइट कैंसिल हो गई थी। आज ये फ्लाइट फुल है। शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस प्रबंधन ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को जो टाइम शेड्यूल उपलब्ध कराया था, उसके अनुसार सभी फ्लाइटें टाइम पर थीं। मगर, जैसे-जैसे फ्लाइटों की लैंडिंग का टाइम नजदीक आता गया, ये डिले होने लगी। अहमदाबाद की फ्लाइट को छोड़कर बाकी तीनों फ्लाइट (बंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद) एक-एक डिले हुईं। पैसेंजर्स को करना पड़ा इंतजार
सबसे पहली फ्लाइट आगरा-हैदराबाद है। खेरिया हवाई अड्‌डे इस फ्लाइट को दोपहर 12.30 बजे टेकऑफ करना था लेकिन ये एक घंटे देर से आई। आगरा-अहमदाबाद फ्लाइट अपने तय समय दोपहर एक बजे टेकऑफ कर गई। वहीं, दोपहर 2 बजे आने वाली आगरा-बंगलुरु फ्लाइट भी एक घंटा डिले रही। आगरा-मुंबई फ्लाइट भी 3 बजे के बजाय शाम 4 बजे टेकऑफ हुई। एयरपोर्ट के निदेशक विवेक कुमार शर्मा के अनुसार, शनिवार को एक भी फ्लाइट कैंसिल नहीं हुई। 3 फ़्लाइटें एक-एक घंटे डिले जरूर रहीं।
वहीं, एयरलाइंस कंपनी ने रेट बढ़ा दिए हैं। 6 दिसंबर को आगरा-मुंबई फ्लाइट लगभग 14 हजार रुपये की है। वहीं, आगरा-अहमदाबाद फ्लाइट भी लगभग 12 हजार की है।


https://ift.tt/PNluMde

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *