DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ट्रम्प ने परमाणु हथियारों के परीक्षण का आदेश दिया:कहा- रूस और चीन के बराबर टेस्टिंग हो; पुतिन न्यूक्लियर पावर्ड मिसाइल टेस्ट कर चुके

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) को परमाणु हथियारों की तुरंत टेस्टिंग शुरू करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह टेस्टिंग चीन और रूस के बराबर स्तर पर होनी चाहिए। ट्रम्प ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करके यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, दूसरे देशों की टेस्टिंग को देखते हुए मैंने डिपार्टमेंट ऑफ वॉर को आदेश दिया है कि हमारे परमाणु हथियारों की टेस्टिंग बराबरी के आधार पर शुरू की जाए। यह प्रक्रिया तुरंत शुरू होगी। यह पोस्ट ऐसे समय आई है जब ट्रम्प गुरुवार को दक्षिण कोरिया में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करने वाले हैं। दोनों नेताओं की इस बैठक का मकसद चल रहे ट्रेड वॉर को कम करना बताया जा रहा है। ट्रम्प का यह बयान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की उस घोषणा के बाद भी सामने आया, जिसमें पुतिन ने परमाणु-संचालित क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण की बात कही थी। ट्रम्प ने इसे “उचित नहीं” बताया था। हालांकि अपनी पोस्ट में ट्रम्प ने यह दावा भी किया कि अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों के अनुसार यह दावा गलत है। ‘इंटरनेशनल कैंपेन टू एबॉलिश न्यूक्लियर वेपंस’ के मुताबिक रूस के पास सबसे ज्यादा यानी 5,500 से ज्यादा परमाणु वारहेड हैं, जबकि अमेरिका के पास लगभग 5,044 हैं। अमेरिका ने आखिरी बार 23 सितंबर 1992 को नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था। इसी साल तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश ने भूमिगत परमाणु परीक्षणों पर रोक लगाने की घोषणा की थी।


https://ift.tt/muEr39g

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *