संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जिले में बड़े स्तर पर उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। कुल 37 उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है, जिसमें तीन वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) भी शामिल हैं। दो उपनिरीक्षकों को जनहित में तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। चंदौसी कोतवाली क्षेत्र की घंटाघर पुलिस चौकी पर पुलिस लाइन से संजीव कुमार त्रिपाठी को तैनात किया गया है। इसी तरह, आवास विकास पुलिस चौकी पर राजेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन दोनों उपनिरीक्षकों की तैनाती तत्काल प्रभाव से की गई है। वरिष्ठ उपनिरीक्षकों की सूची में सत्यदेव सिंह को थाना हजरतनगर गढ़ी का नया एसएसआई बनाया गया है। राजा रामपाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना रजपुरा का वरिष्ठ उपनिरीक्षक नियुक्त किया गया है। पूर्व थानाध्यक्ष रोशन सिंह को थाना कैलादेवी का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है, जबकि उपदेश कुमार को थाना धनारी का वरिष्ठ उपनिरीक्षक नियुक्त किया गया है। थाना हजरतनगर गढ़ी के एसएसआई सुनील दिवाकर को हटाकर थाना धनारी की सुल्तानगढ़ पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। अन्य चौकी प्रभारियों में मनोज कुमार (परियावली, थाना रायसत्ती), गौरव कुमार (ज्ञानपुर, थाना ऐंचौड़ा कम्बोह), रामकुमार सिंह (खिरनी, थाना कैलादेवी), रविंद्र कुमार सिंह (रिठाली), अरुण कुमार (थाना नखासा), सोमपाल सिंह (कस्बा बहजोई), गुरजिंदर कौर (कलेक्ट बहजोई), चमन सिंह (नरौली देहात, थाना बनियाठेर), ओम प्रकाश शाक्य (छाबड़ा), रामरतन सिंह (रहौली), कपिल कुमार (रीठ, थाना कुढ़ फतेहगढ़), सदाकत अली (भकरौली, थाना धनारी) और सचिन भाटी (हरिबाबा बांध, थाना रजपुरा) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, कुसुमलता शर्मा को थाना रायसत्ती, मूला सिंह और मनोज कुमार को कुढ़ फतेहगढ़, राजकुमार त्यागी और सुधीर कुमार को थाना नखासा, हरेंद्र सिंह और लेखराज सिंह को थाना बबराला, विजेंद्र सिंह और बिजेंद्र कुमार को थाना असमोली में तैनात किया गया है। प्रदीप कुमार को अंगुष्ठ छाप प्रभारी, वीरेंद्र कुमार और सत्यवीर सिंह को न्यायालय सुरक्षा, महेंद्र पाल सिंह को विशेष जांच प्रकोष्ठ, पूजा रानी को थाना बनियाठेर, अनीस अहमद को उप निरीक्षक यातायात और कलिंदर सिंह को मानवाधिकार सेल की जिम्मेदारी दी गई है।
https://ift.tt/bvdalwi
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply