आगरा में एक युवक ने शादी के 21 दिन बाद सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले युवक ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। उसने सुसाइड के लिए अपने भाई-भाभी को जिम्मेदार ठहराया है। इस मामले में मृतक के ससुर ने थाना शाहगंज में एफआईआर दर्ज कराई है।
शाहगंज खेरिया मोड़ निवासी लक्ष्मण की शादी 2 नवंबर को आवास विकास निवासी रजनी के साथ हुई थी। शादी के 21 दिन बाद लक्ष्मण ने सुसाइड कर लिया। लक्ष्मण का शव ताजगंज क्षेत्र में यमुना में मिला था। वीडियो से ही लक्ष्मण के सुसाइड करने की जानकारी हुई थी। वीडियो में लक्ष्मण कह रहा है कि मेरे सुसाइड के लिए पत्नी जिम्मेदार नहीं है। मैं अपने घरवालों के कारण सुसाइड कर रहा हूं। मेरे पिताजी रिटायर हैं। उन्होंने घर के लिए कभी कुछ नहीं किया। जब से नौकरी कर रहे थे, सारा पैसा अकाउंट में था। मेरे बडे़ भाई राकेश ने उनके अकाउंट से धीरे-धीरे रुपए निकालकर बिजनेस खोल लिया। उनका पूरा अकाउंट खाली कर दिया। कभी 50 हजार, कभी 70 हजार रुपए यूपीआई से निकालता रहा। भाई और उसकी वाइफ हमसे लड़ते रहते हैं। उससे हिसाब मांगो तो हिसाब नहीं देता। मैं दुखी होकर सुसाइड कर रहा हूं। यमुना में मिली थी बॉडी
वीडियो को फेसबुक पर अपलोड करने के बाद मृतक लक्ष्मण घर से निकल गया। उसका शव यमुना में मिला था। मृतक के ससुर कमल सिंह ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। उनकी ओर से थाना शाहगंज में मृतक के भाई और भाभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। संपत्ति में हिस्सा नहीं देना चाहता था
मृतक के ससुर का आरोप है कि दामाद का बड़ा भाई राकेश और उसकी पत्नी उमा नहीं चाहते थे कि शादी हो। वो पूरी प्रॉपर्टी को अकेले हड़पना चाहते थे। शादी के बाद से ही दोनों बेटी और दामाद को बुरा भला कहते थे। संजय प्लेस स्थित प्रिटिंग और फ्लेक्स की दुकान पर दोनों साथ बैठते थे। 19 नवंबर को लक्ष्मण दुकान गया था तो उसे वहां से भगा दिया गया। उससे कहाकि इतनी परेशानी है तो कहीं जाकर मर क्यों नहीं जाता। इसके बाद ही उसने सुसाइड किया। पुलिस ने मृतक के भाई और भाभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
https://ift.tt/YvVIgZj
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply