दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जाने वाली इंडिगो की शनिवार को 3 फ्लाइट कैंसिल हो गई। तीनों फ्लाइट से जाने वाले यात्री समय पर एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन यहां जानकारी मिली कि उनकी फ्लाइट कैंसिल है। यात्रियों के मुताबिक, अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आगे कैसे जाएं। यात्रियों ने ये भी कहा कि फ्लाइट के रद्द होने की सूचना इंडिगो की तरफ से पहले नहीं दी जा रही है। दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई के अलावा अन्य शहरों में जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होती है। दरअसल, नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले अधिकतर यात्री फ्लाइट पकड़ने के लिए दरभंगा एयरपोर्ट आते हैं। दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों की 3 तस्वीरें देखिए छत्तीसगढ़ के अखिलेश बोले- मैं शुक्रवार से फंसा हुआ हूं छत्तीसगढ़ के डॉक्टर अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मैं शुक्रवार से दरभंगा में फंसा हुआ हूं। मैं बिहार आया था, मेरी शुक्रवार को ही वापसी की इंडिगो की फ्लाइट थी। कल जब मैं एयरपोर्ट पहुंचा तो जानकारी मिली कि मेरी फ्लाइट कैंसिल है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मुझे पहले से नहीं दी गई थी। शुक्रवार की रात अपने खर्चे से होटल में रुका था। मेरी पत्नी भी साथ है। ‘इंडिगो फ्लाइट को लेकर कोई अपडेट नहीं दे रही है’ अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि इंडिगो की तरफ से न रहने की व्यवस्था की गई, न ही किसी ने संपर्क किया। आज भी कोई अपडेट नहीं मिला। हमें हैदराबाद अपने बच्चों से मिलने जाना था, लेकिन अब तक नहीं जा पा रहे हैं। एयरलाइंस पर कार्रवाई होनी चाहिए। दरभंगा एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट से मुंबई से आने वाले यात्रियों में शामिल शाहीन सैय्यद ने बताया कि मुंबई मे भी इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से हंगामा और अव्यवस्था जैसी स्थिति थी। उन्होंने कहा कि मैंने स्पाइसजेट का टिकट पहले ही ले रखा था, जिसकी वजह से वह समय पर दरभंगा पहुंच गया। स्पाइसजेट की पहली सुबह वाली फ्लाइट समय से पहुंची और उसके बाद समय से उड़ान भी भरी। फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से यात्रियों की बढ़ी भीड़ वहीं, एयरपोर्ट पर लगातार बढ़ते यात्रियों के कारण एयरपोर्ट कैंपस में भी भीड़ बनी हुई है। यात्रियों का आरोप है कि इंडिगो न तो जानकारी दे रहा है, न ही ऑप्शनल व्यवस्था, जिसके कारण लोग लगातार परेशान हो रहे हैं। स्थिति सामान्य कब होगी, इसको लेकर अब तक एयरलाइन या एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है।
https://ift.tt/jHUCSOa
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply