DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एटा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ता की मदद की:पत्नी की गंभीर हालत पर सीएमओ को फोन कर कराया सफल प्रसव

एटा में भाजपा के निधौली कला बूथ अध्यक्ष अजीत कुमार की पत्नी की आधी रात को मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी के दौरान हालत गंभीर हो गई। डॉक्टरों द्वारा रेफर करने की सलाह के बाद, बूथ अध्यक्ष ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता से मदद मांगी। जिलाध्यक्ष के तत्काल हस्तक्षेप से महिला का सफल प्रसव हुआ और उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। यह घटना रात करीब 12 बजे की है, जब अजीत कुमार की पत्नी मेडिकल कॉलेज में भर्ती थीं। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए उन्हें अलीगढ़, आगरा या सैफई जैसे बड़े अस्पतालों में रेफर करने की सलाह दी। इस स्थिति से परेशान अजीत कुमार ने पहले अपने क्षेत्रीय विधायक सहित कई लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन किसी से बात नहीं हो पाई। इसके बाद, किसी के सुझाव पर उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता को फोन किया। जिलाध्यक्ष ने फोन उठाया और अजीत कुमार के पूछने पर कि “आपको नींद तो नहीं आ रही?”, जवाब दिया, “मेरा कार्यकर्ता परेशान है तो मैं कैसे सो सकता हूं। देखें 3 तस्वीरें… प्रमोद गुप्ता ने बूथ अध्यक्ष की पूरी बात सुनने के बाद तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को फोन किया। उन्होंने सीएमओ को पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद प्रदान करने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष के इस निर्देश के बाद मेडिकल स्टाफ तुरंत हरकत में आया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद अजीत कुमार की पत्नी का सफल ऑपरेशन हुआ। उन्होंने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इस घटना के बाद, बूथ अध्यक्ष अजीत कुमार ने फेसबुक पर एक पोस्ट के माध्यम से भाजपा जिलाध्यक्ष की सराहना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि अब तक भाजपा कार्यकर्ताओं के शोषण की बातें होती थीं, लेकिन अब किसी भी कार्यकर्ता का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


https://ift.tt/3410mQh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *