हाथरस। शनिवार सुबह सादाबाद–मुरसान मार्ग पर स्थित बहादुरपुर भूप चौराहे के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने–सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ही दम तोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान 55 वर्षीय रामेश्वर पुत्र महाराज सिंह, निवासी गुड़हा गांव, थाना खंदौली, आगरा के रूप में हुई है। वे कृषि कार्य करते थे। दूसरे घायल की पहचान आशु पुत्र डालचंद्र, निवासी नाला नगरिया, सादाबाद के रूप में हुई। आशु को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम दामाद का अंतिम संस्कार, सुबह ससुर की मौत जानकारी के मुताबिक, मृतक रामेश्वर अपनी बेटी की ससुराल मुरसान कोतवाली क्षेत्र के मगई गांव से लौट रहे थे। उनके दामाद 33 वर्षीय वीरेंद्र बघेल, जो सेना में थे, का कल बीमारी के चलते निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद रामेश्वर सुबह वापस लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। दामाद और ससुर की 24 घंटे के भीतर हुई मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। मृतक के परिजन घटना के बाद मौके पर पहुंच गए। पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।
https://ift.tt/X7v0kBO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply