DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार में इंडस्ट्री और रोजगार पर पहली बड़ी बैठक:उद्योग विभाग की समीक्षा कर रहे नीतीश; ऐतिहासिक जीत के बाद JDU का सम्मान समारोह, CM होंगे शामिल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शनिवार को उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बैठक 1 अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस परिसर में सुबह 11 बजे से चल रही है। इसमें राज्य में स्थापित उद्योगों की वर्तमान स्थिति, निवेश बढ़ाने की रणनीति, पेंडिंग औद्योगिक परियोजनाओं की प्रगति और आगामी औद्योगिक योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। बैठक में उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, विभाग के प्रधान सचिवों और अन्य अधिकारियों के अलावा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद हैं। इस बैठक में सरकार का फोकस यह जानने पर रहेगा कि हाल के वर्षों में राज्य में कितने उद्योग लगे, किस सेक्टर में निवेश की संभावनाएं हैं, कौन-सी परियोजनाएं अटकी हैं और उन्हें गति देने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए। बैठक का मुख्य एजेंडा जदयू का सम्मान समारोह, सीएम होंगे शामिल बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया है। गठबंधन ने 202 सीटें जीत कर सरकार बनाई है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 89 सीटों पर जीत हासिल हुई, जबकि जदयू ने 85 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं लोजपा (रामविलास) ने 29 में से 19 सीटें जीतीं। ऐतिहासिक जीत के बाद दलों द्वारा अपने मेहनती कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का सिलसिला शुरू हो गया है। जदयू की ओर से पटना स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रहेंगे और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सम्मानित करेंगे। बिहार की राजनीति से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….


https://ift.tt/cxhv9Al

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *