करहल में निकली भगवान शिव की बारात:देवी-देवताओं की झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र, पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

मैनपुरी जिले के करहल में भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकाली गई। बारात में देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। बैंड-बाजों की धार्मिक धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शांति व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बलराम दुबे ने अपने सहयोगियों और नगर वासियों के साथ बारात में भाग लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल नईम के निर्देश पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सड़कों को चूना-कलई और रंगोली से सजाया गया। बिजली विभाग के जेई ने अपने कर्मचारियों सुनील कुमार, मनोज कुमार, दिनेश कुमार के साथ बिजली व्यवस्था को सुचारू रखा।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर