आगरा जनकपुरी महोत्सव में पहुंचें पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह:कार्यक्रम में दिखीं अव्यवस्थाएं, फ्लैश लाइट से लोगों ने उतारी स्वरूपों की आरती
आगरा में चल रहे जनकपुरी महोत्सव में शुक्रवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पहुंचे। जनक मंच से प्रभु स्वरूप दर्शन दिए । तो वहीं जनक मंच पर सारेगामापा के कलाकार आकाश दुबे ने कलाकार रोहिणी के साथ सुंदर गायन प्रस्तुति दी। आखिर में सभी अतिथियों ओर समिति पदाधिकारियों ने फ्लैश लाइट से सभी स्वरूपों की आरती की। तो वहीं आज राजा जनक ने वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में बढ़हार की दावत शहर वासियों को दी कमला नगर में चल रहे जनकपुरी महोत्सव में शुक्रवार का दिन भक्तिमय और उल्लास से भरा रहा। प्रभु श्रीराम और माता सीता के विवाह उपरांत परंपरा अनुसार राजा जनक ने अग्रवन वाटर वर्क्स पर बड़हार की दावत का आयोजन किया। यह दावत दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चली, जिसमें शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दावत में शामिल लोगों के लिए विशेष व्यंजनों की व्यवस्था की गई। शाम लगभग 6 बजे से जनक मंच पर भजन, लोकगीत और नृत्य सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति चल रही है। जिसमें मुम्बई से आए बैंड राम आएंगे जैसे भजन गाकर जो वातावरण को भक्तिमय और मनोरम दिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र राम मय हो जाएगा इसके बाद रात 8 बजे प्रभु श्रीराम माता सीता संग जनक मंच से भक्तों को भव्य दर्शन देंगे। इस अवसर पर हजारों की भीड़ जुटने की संभावना है। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए जनक महल परिसर में लगभग 1500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जो कि पासधारकों की लिए रहेगी। आज के इस प्रमुख आयोजन में उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी मुख्य अतिथि के तौर पर जनक मंच पर पहुंचे। जिनका समिति द्वारा स्वागत किया गया। इस कैबिनेट मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल सहित समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजन समिति ने बताया कि सुरक्षा और यातायात की पुख्ता व्यवस्था की गई है क्षेत्र को पहले से ही नो कार जोन कर दिया गया है। ओर टू व्हीलर्स को भी बिना पास के एंट्री नहीं मिल रही है। यह व्यवस्था इसीलिए कि गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। (खबर अपडेट की जा रही है)
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply