DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आज टाइम पर हैं आगरा से जाने वाली चारों फ्लाइट:शुक्रवार को कैंसिल हो गई थी आगरा-बंगलुरु फ्लाइट, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दी क्लीयरेंस

देशभर में पटरी से उतरी इंडिगो की फ्लाइट आगरा में पटरी पर आ रही हैं। 6 दिसंबर को आगरा से जाने वाली एयरलाइंस कंपनी की चारों फ्लाइट टाइम पर हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से क्लीयरेंस मिली हुई है। शुक्रवार को आगरा-बंगलुरु फ्लाइट कैंसिल हो गई थी। आज ये फ्लाइट फुल है। ये है शनिवार को फ्लाइटों का शेड्यूल
शनिवार को सबसे पहली फ्लाइट आगरा-हैदराबाद है। खेरिया हवाई अड्‌डे ये फ्लाइट दोपहर 12.30 बजे उड़ान भरेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के खेरिया हवाई अड्‌डे के निदेशक विवेक कुमार शर्मा के अनुसार, ये फ्लाइट 6 दिसंबर को टाइम पर है। इसके बाद दोपहर 1 बजे आगरा-अहमदाबाद फ्लाइट है। दोपहर 2 बजे आगरा-बंगलुरु फ्लाइट अपने टाइम पर हैं। शुक्रवार को अव्यवस्थाओं के बीच ये फ्लाइट कैंसिल हो गई थी। दोपहर 3 बजे आगरा-मुंबई फ्लाइट भी समय से उड़ान भरेगी।
एयरपोर्ट के निदेशक के अनुसार, इंडिगो ने आगरा से उड़ान भरने वाली चारों फ्लाइटों का जो शेड्यूल दिया है, वे सभी अपने टाइम पर हैं।
वहीं, एयरलाइंस कंपनी ने रेट बढ़ा दिए हैं। 6 दिसंबर को आगरा-मुंबई फ्लाइट लगभग 14 हजार रुपये की है। वहीं, आगरा-अहमदाबाद फ्लाइट भी लगभग 12 हजार की है।


https://ift.tt/PNluMde

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *