आगरा में सहालग के सीजन में मिलावटखोरों की हरकतें बढ़ गई हैं। खाद्य विभाग की टीम ने हरियाणा से आ रहा 840 किलो नकली पनीर कुबेरपुर टोल प्लाजा पर पकड़ा। जांच में पनीर इतना खराब पाया गया कि तुरंत नष्ट करा दिया गया। टीम ने चालक से डेयरियों के नाम भी जुटाए हैं। जहां रात में यह मिलावटी पनीर खपाया जाता था। आगरा के कुबेरपुर टोल प्लाजा पर गुरुवार देर रात खाद्य विभाग की टीम ने नकली पनीर से भरी एक पिकअप वैन पकड़ ली। वाहन (UP 82 BT 8209) में 7 ड्रम रखे थे। जिनमें कुल 840 किलो पनीर भरा पाया गया। ड्राइवर अरविंद, जो बाह के फरेरा का रहने वाला है। पनीर को हरियाणा के पलवल से आगरा सप्लाई करने जा रहा था। जांच के दौरान ड्रमों में दुर्गंध आ रही थी और उनमें मक्खी-मच्छर भी पाए गए। चालक बिल, बाउचर और मालिक का नाम तक नहीं बता सका। संदेह होने पर पनीर के नमूने लैब भेजे गए। जहां इसे स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित पाया गया। इसके बाद पूरा माल नष्ट करा दिया गया। खाद्य विभाग ने बताया कि मिलावटखोर नकली पनीर करीब 100–120 रुपए प्रति किलो में तैयार करते हैं और डेयरियों को 180 रुपए किलो में बेच देते हैं। डेयरियां इसे आगे 300–320 रुपए किलो तक ग्राहकों को बेचती हैं। सहालग के चलते मांग बढ़ गई है, इसलिए मिलावटखोर रात में ऑन-डिमांड सप्लाई कर रहे हैं। पिछले एक महीने में आगरा में 15 क्विंटल से ज्यादा नकली दूध, पनीर और खोआ पकड़ा जा चुका है।
https://ift.tt/zP0hR64
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply