DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ट्रम्प-जिनपिंग की साउथ कोरिया में मुलाकात आज:इन्वेस्टर्स को ट्रेड वॉर से राहत की उम्मीद, फेंटेनाइल ड्रग और ताइवान पर बातचीत संभव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग गुरुवार यानी आज दक्षिण कोरिया के ग्योंगजू शहर मिलेंगे। दोनों नेताओं की मुलाकात एशिया-पेसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) समिट के दौरान होगी। यह मुलाकात दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच चल रहे ट्रेड वॉर को कम करने की कोशिश है। इस खबर से दुनिया भर के शेयर मार्केट में उछाल आया है। अमेरिका का एसएंडपी 500 इंडेक्स 1% बढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। दक्षिण कोरिया, ताइवान और जापान के शेयर बाजार भी बढ़त दिखी है। सोने की कीमतें गिरीं, क्योंकि निवेशक जोखिम लेने को तैयार दिखे हैं। आज की वार्ता में ताइवान के इलाके में लगातार चीनी सेना का दखल और अमेरिका में अवैध फेंटेनाइल ड्रग की तस्करी का मुद्दा भी शामिल हो सकता है। चीन से व्यापार समझौता करना चाहते हैं ट्रम्प ट्रम्प चीन के साथ व्यापार समझौता करना चाहते हैं। इस समझौते में अमेरिकी सोयाबीन की खरीद और रेयर खनिजों पर प्रतिबंध हटाने जैसे मुद्दे शामिल हैं। अमेरिका ने फरवरी 2025 में 10% टैरिफ लगाया था, जो अप्रैल तक 145% हो गया। फिलहाल चीन पर अमेरिका ने 30% टैरिफ लगाया है। ट्रम्प को लगता है कि यह डील उनकी “महान डीलमेकर” की छवि को और मजबूत करेगी। यह बातचीत तब हुई जब ट्रम्प ने 1 नवंबर से चीनी सामानों पर 100% टैक्स लगाने और अन्य व्यापार नियम कड़े करने की धमकी दी थी। यह धमकी चीन की तरफ से कुछ खास खनिजों और मैग्नेट के निर्यात पर रोक लगाने के बाद आई थी। ट्रम्प यूक्रेन जंग रोकने के लिए जिनपिंग की मदद चाहते हैं इसके अलावा, ट्रम्प रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए चीन की मदद चाहते हैं। पिछले हफ्ते ट्रम्प ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों पर पाबंदी लगाई, जिसका चीन ने विरोध किया। ट्रम्प ने कहा कि शी जिनपिंग के साथ रूसी तेल खरीद पर भी बात होगी। उन्होंने दावा किया कि चीन रूस से तेल खरीद “बहुत कम” कर रहा है। ताइवान भी मुलाकात एजेंडे में रहेगा। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, लेकिन अमेरिका ताइवान को हथियार देता है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को कहा कि ताइवान को छोड़ना व्यापार सौदे का हिस्सा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ताइवान को अपनी स्थिति को लेकर चिंता है और यह जायज है। अमेरिका को चीन के रेयर खनिज की जरूरत अमेरिका को अपने डिफेंस इंडस्ट्री के लिए रेयर खनिज की जरूरत है। ये खनिज चीन से आते हैं। चीन दुनिया के 90% से अधिक रेयर अर्थ मटेरियल की रिफाइनिंग और प्रोसेसिंग करता है। अमेरिका की 70% सप्लाई भी उसी पर निर्भर है। इन खनिजों से मजबूत मैग्नेट बनते हैं। ये मैग्नेट मिसाइलों, फाइटर जेट्स, टैंकों और तोपों में लगते हैं। इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी इन्हीं से चलती हैं। चीन ने अब 12 रेयर अर्थ मेटल पर रोक चुका है। इससे अमेरिका और यूरोप की मिलिट्री पर असर पड़ा है। चीन पर टैरिफ के ऐलान से अमेरिकी शेयर मार्केट गिरा था राष्ट्रपति ट्रम्प ने जब चीन से आने वाले सामान पर 100% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, उसके बाद अमेरिकी शेयर बाजार में अप्रैल के बाद सबसे बड़ी गिरावट आई थी। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल से अब तक अमेरिका के कारखानों में 42,000 लोग अपनी नौकरी गंवा चुके हैं। प्रोडक्शन स्पीड गिर चुकी है, क्योंकि कच्चा माल महंगा हो गया। कर्मचारियों की तनख्वाह भी पहले जितनी तेजी से नहीं बढ़ रही। ट्रम्प का कहना है कि यह कदम अमेरिकी कंपनियों को मजबूत बनाएगा। लेकिन कई लोग इसे गलत नीति मानते हैं। उनका कहना है कि इससे महंगाई बढ़ेगी और आम लोगों का खर्च कम हो जाएगा


https://ift.tt/TG8qrdJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *