इंडिगो की शुक्रवार को पांच उड़ानें अचानक रद्द कर दी गईं। इसका असर अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी देखने को मिला। यहां करीब 800 से अधिक यात्रियों को पूरे दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों में ज्यादातर राममंदिर दर्शनों के लिए अयोध्या आए श्रद्धालु थे। उड़ानें रद्द होने पर कई यात्रियों ने एयरपोर्ट पर प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। हालांकि एयरपोर्ट प्रबंधन ने सभी को शांत कराने की कोशिश की। एयरपोर्ट कर्मचारियों के अनुसार आज से इंडिगो की फ्लाइटें की सेवाएं दोबारा से शुरू हो सकती है। शुक्रवार को सबसे पहले 11:30 बजे बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट रद्द हुई थी। इसके बाद दोपहर 2 बजे दिल्ली जाने वाली आखिरी उड़ान भी रद्द कर दी गई। उड़ान के लिए इंतज़ार कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि यात्रियों का पूरा किराया वापस कर दिया गया है। साथ ही यात्रा और आवागमन की वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराई गई। जब तक वे एयरपोर्ट पर रहे, उनके खाने-पीने और बैठने की व्यवस्था भी की गई। एयरपोर्ट डायरेक्टर धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि यात्रियों की हर संभव मदद की गई और बाहर जाने के लिए कार्ट और वाहन सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। कंपनी ने आश्वासन के बाद शनिवार से पूर्व की भांति सेवाएं शुरू होगी।
https://ift.tt/I5i0HrT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply