DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गया में हत्या और मर्डर अटेम्प्ट मामलों में 5 गिरफ्तार:दद्रेजी बधार में प्रेम संबंध को लेकर हुआ था मर्डर, कोंच में किया गया जानलेवा हमला

गया के कोंच थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पहला मामला, गोली मारकर हत्या की गई हत्या यह मामला 27 नवंबर का है। कोंच थाना को सूचना मिली कि दद्रेजी बधार में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टिकारी और कोंच थानाध्यक्ष टीम के साथ मौके पर पहुंचे।घटनास्थल को सील कर इलाके में जांच शुरू कर दी गई। इस संबंध में कोंच थाना कांड संख्या 545/25 दर्ज किया गया था। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने फौरन इरप्शन के लिए एक विशेष टीम बनाई। टीम ने तकनीकी और गोपनीय सूचना के आधार पर मामले में शामिल दो अभियुक्तों आलोक कुमार और योगेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी इसी मामले में दो अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और अन्य की तलाश जारी है। प्रेमिका के मुहल्ले गया, आरोपियों ने गोली मारी ददरेजी के संजय कुमार की हत्या 27 नवम्बर की सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले संजय को फोन कर उसकी प्रेमिका ने मोबाइल वापस करने के बहाने बुलाया था। जैसे ही वह मोबाइल लेने के लिए लड़की के मुहल्ले के पहुंचा, उसे तीन युवकों ने कब्जे में लिया और पास के एक पेड़ में हाथ पैर बांधकर पहले पिटाई की। फिर उसे बाइक में बांधकर कुछ दूर घसीटा और 4 गोली मार कर फरार हो गए थे। इस घटना से पहले संजय अपनी प्रेमिका को भगा ले गया था और शादी भी कर ली थी। लेकिन लड़की का बहनोई छानबीन कर युवती को घर वापस ले आया था। इसके बाद ही संजय की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। दूसरा मामला: मारपीट और जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार दूसरा मामला 4 अक्टूबर का है। वादी ने थाने में आवेदन दिया कि दुकान से घर लौटते समय बाइक से हल्की चोट लगने पर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। इसी बात को लेकर अनुज कुमार अपने साथियों के साथ गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर लोहे की रॉड से हमला कर जख्मी कर दिया। इस मामले में कोंच थाना कांड संख्या 480/25 दर्ज कराया। पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाकर तीन आरोपियों अनुज कुमार, सनोज कुमार और दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार कहना है कि दोनों मामलों में और आरोपी फरार हैं। लगातार छापामारी चल रही है। पुलिस ने दावा किया कि सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


https://ift.tt/lzoG29S

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *