प्रयागराज के ग्रामीण इलाकों में पिछले दो दिनों से विशालकाय अजगर के आतंक से लोग दहशत में हैं। आबादी के आसपास खेत में अजगर छोटे जानकारों को निगलना शुरू किया तो हंगामा मच गया। गंगापार इलाके में दो विशाल अजगर ने दो दिनों में दो नीलगाय और एक बकरी को निगल लिया। रविवार को गंगापार के उतरांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में धान के खेत में विशाल अजगर ने नीलगाय को निगल लिया। वह काफी देर तक नीलगाय को दबोचे खेत में हलचल करता रहा। इस अजगर की लंबाई 15 फिट बताई जा रही है। अजगर की पकड़ इतनी भयंकर थी कि कुछ ही मिनटों में नीलगाय ने दम तोड़ दिया। इसके बाद अजगर उसे निगलने लगा। कुछ लोगों ने दूर से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। नीलगाय को निगलने के बाद अजगर वहीं सुस्त पड़ा रहा। सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंच अजगर का रेस्क्यू किया। टीन के सदस्यों ने जाल डालकर अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद उस क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पहले शनिवार को हंडिया स्थित हरिपुर बिन्दा गांव में एक विशालकाय अजगर देखा गया। खेत में अजगर एक बकरी को निगल गया। यह अजगर संघर्ष कोचिंग सेंटर के पास सड़क किनारे रेंगता हुआ फिर से खेत में चला गया। इसकी लंबाई 14 फिट बताई जा रही है। अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस अजगर का रेस्क्यू भी वन विभाग की टीम ने कर लिया। अजगर को वन विभाग की रेस्क्यू टीम जंगल में ले गई।
https://ift.tt/dztQf8U
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply