दीपावली से पहले मोदी सरकार ने दिया तोहफा:आगरा में बोले पर्यटन मंत्री- सनातन संस्कृति की सरकार है मोदी-योगी सरकार

आगरा आए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने नेक्सट-जेन जीएसटी रिफॉर्म पर कहा कि जीएसटी सुधार दीपावली से पहले आमजन को मोदी सरकार का तोहफा है। जीएसटी सुधार से ही घरों खर्चे कम होंगे। पर्यटन मंत्री ने सर्किट हाउस में लोगों से संवाद किया। फरियादियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर समस्याएं सुनी।
पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह कोसर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विधायकगण डॉ. जीएस धर्मेंश, छोटेलाल वर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशान्त पौनियां, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने स्वागत किया।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि 56 वीं जीएसटी काउंसिंल की बैठक में जीएसटी सुधारों के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। यह 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव है। उन्होंने बताया कि चार स्तरीय व्यवस्था में संशोधन कर सिर्फ 05 प्रतिशत से 18 प्रतिशत की दरें रखीं गई हैं इससे भ्रम, कानूनी झंझट और टैक्स भरने की मुश्किलें कम होंगी। ये सुधार आमजन,व्यापारी, मध्यमवर्ग के हित में है। रोजमर्रा की घरेलू जरूरतों के सामान की कीमत कम होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आमजन, व्यापारी, मध्यम वर्ग को दीपावली से पहले ही दीपावली का तोहफा दिया है। ये दरें नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगी। सनातन संस्कृति को एक सूत्र में पिरोता है
रामबारात के लिए पर्यटन मंत्री ने कहा कि यह सबसे बड़ा आयोजन है। इस तरह के आयोजन सनातन संस्कृति को एक सूत्र में पिरोता है। राम राज्य के ताने बाने को मजबूत करने का काम करता है। राम राज्य को साकार करने के लिए मोदी और योगी की सरकार काम कर रही है। सनातन संस्कृति की सरकार में ही भगवान राम का मंदिर धरातल पर उतरा है।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि हम भाग्यशाली है, जिन्होंने राम के मंदिर को बनते देखा। महाकुंभ का आयोजन देखा। जितनी देशों की आबादी नहीं होती, उतने लोग महाकुंभ में पहुंचे थे।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर