अयोध्या में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग की मौत हो गई,जबकि एक इमाम सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र में हुई, वहीं दूसरी घटना बारुन बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के पास सामने आई। हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र के पहाड़ीपुर पधिले फुलवरीयन मोड़ के पास एक बस और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में ग्राम पंचायत रेवना के द्वारिका दुबे का पुरवा निवासी राजेंद्र दुबे (65) और उनके भाई धर्मेंद्र कुमार दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी हैरिंग्टनगंज ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र दुबे को मृत घोषित कर दिया। घायल धर्मेंद्र दुबे का उपचार अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना तत्काल पीआरबी 112 को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल भाइयों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी आशीष सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना में शामिल बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक राजेंद्र दुबे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार,बस ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ। बस चालक मौके से फरार हो गया था। मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है; तहरीर मिलते ही संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक चंद्रभानु पासवान ने सीएचसी हैरिंग्टनगंज पहुंचकर परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। और घटना कैसे हुई उसकी जानकारी मिली। दूसरी घटना पुलिस चौकी बारुन बाजार क्षेत्र के अयोध्या-रायबरेली नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के करीब हुई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से करमडाडा मस्जिद के इमाम हसमुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, इमाम हसमुद्दीन पटखौली बाजार से किसी काम से लौट रहे थे,तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल इमाम को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
https://ift.tt/3LagPHp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply