कन्नौज के लाख-बहोसी पक्षी विहार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण अपनी पत्नी ज्योत्सना के साथ पहुंचे। उन्होंने दूरबीन की सहायता से विदेशी पक्षियों का अवलोकन किया और कर्मचारियों से उनके बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान मंत्री ने पक्षी विहार की व्यवस्थाओं में सुधार और पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। सदर विधायक भी असीम अरुण ने इंदरगढ़ क्षेत्र स्थित इस पक्षी विहार में झील किनारे विचरण कर रहे विदेशी पक्षियों को देखा। पक्षियों के कलरव को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। इसके बाद मंत्री दंपति ने पक्षी विहार के रेस्ट हाउस में अधिकारियों से व्यवस्थाओं पर चर्चा की। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि पक्षी विहार की वर्तमान व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं, लेकिन इनमें और अधिक सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने पर्यावरण और पक्षियों का ध्यान रखते हुए ईको टूरिज्म बोर्ड के साथ मिलकर काम करने की बात कही। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से यहां लाया जा सकता है, जिसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। मंत्री ने कहा कि संतुलित तरीके से काम करते हुए यहां पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि कन्नौज के साथ-साथ आसपास के जिलों के लोग और स्कूली बच्चे भी आसानी से इस स्थल का भ्रमण कर सकें।
https://ift.tt/6EXQaYn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply