लखीमपुर खीरी के शारदा नगर वन क्षेत्र में पिछले कई महीनों से सक्रिय तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है। एक बच्ची पर हमले के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया था, जिसके तहत कैमरे और पिंजरे लगाए गए थे।वन विभाग को यह सफलता 7 अक्टूबर को शारदानगर रेंज की उसिया बीट के ग्राम खंभारखेड़ा, खमरिया में हुई घटना के बाद मिली है। इसी क्षेत्र में सक्रिय तेंदुए ने 8 वर्षीय बच्ची इनाया (पुत्री फैयाजुद्दीन) पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। इलाज के दौरान बच्ची की मौत के बाद से इलाके में दहशत का माहौल था।वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। उसकी आवाजाही को ट्रैक करते हुए, 25 अक्टूबर को ग्राम खंभारखेड़ा के निकट कुंवारा पुर क्षेत्र में उसकी लोकेशन मिली, जिसके बाद वहां एक पिंजरा लगाया गया। रविवार, 26 अक्टूबर की सुबह लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ सफलतापूर्वक फंस गया। वन अधिकारियों ने बताया कि वन्यजीव सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तेंदुए को सुरक्षित रूप से शारदा नगर रेंज परिसर लाया गया है।स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटनाक्रम के बाद राहत की सांस ली है। वहीं, वन विभाग ने आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने और निगरानी जारी रखने की बात कही है।
https://ift.tt/F3sipQo
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply