आगरा में ‘फिल्म पुष्पा’ स्टाइल में 10 किलो चरस पकड़ी गई है। इसे अर्टिगा कार में पीछे के दरवाजों में चरस ले जाई जा रही थी। पकड़े गए चरस की कीमत करीब 1 करोड़ बताई जा रही है। एएनटीएफ और कमला नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी 7 साल तिहाड़ जेल में भी बंद रहे थे। वहीं कार में रखे गए चरस का पूरा वीडियो बनवाया। 3 तस्वीरें देखिए… डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आगरा के रास्ते फिरोजाबाद में चरस की तस्करी की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर थाना कमला नगर पुलिस ने एएनटीएफ के साथ हाईवे पर घेराबंदी की। गुरुवार रात करीब साढे़ 9 बजे एक पंजाब नंबर की अर्टिगा कार आती हुई दिखाई दी। कार को रोका गया तो उसमें दो लोग थे। इसमें पंजाब संगरूर के रहने वाले बलवीर सिंह और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के रहने वाले धर्मवीर राणा थे। पुलिस पुलिस ने पूछताछ की तो पहले बोले- फिरोजाबाद जा रहे हैं। लेकिन पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो इन्होंने चरस ले जाने की बात स्वीकार की। कार में बना रखा था गुप्त स्टोर
दोनों तस्करों ने कार के अंदर चरस को गुप्त तरीके से छिपाया था। इन्होंने के कार के पीछे के साइड दरवाजे के अंदर एक बॉक्स बनाया था। बाहर से देखने पर कोई बता नहीं सकता था कि अंदर पैकेट रखे होंगे। पुलिस ने आरोपियों से खोलकर दिखाने को कहा। इसके बाद आरोपियों ने दरवाजा खोला। इसमें से एक दरवाजे में 12 पैकेट तो दूसरे दरवाजे में 8 पैकेट छिपा रखे थे। पकड़ी गई चरस की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी गई है। 7 साल तिहाड़ में बंद रहे
पकडे़ गए दोनों आरोपियों ने बताया- साल 2016 में मादक पदार्थ की तस्करी में पकडे़ जा चुके हैं। 7 साल तिहाड़ जेल में बंद रहे थे। वहां से रिहा होने के बाद फिर से तस्करी करने लगे। इन्होंने बताया कि चरस को कुल्लू के एक व्यक्ति से लेकर आए हैं। इसे फिरोजाबाद के रहने वाले इंदर को देना था। तस्करों को पकड़ने में थाना प्रभारी योगेश कुमार, हरवेंद्र मिश्रा, उपनिरीक्षक सुमित कुमार मौजूद रहे। ———————-
ये खबर भी पढ़ें…
पिता ने बीमा करवाकर बेटे की हत्या कराई; मुरादाबाद में लाश सड़क पर फेंकी; बोला- सौतेली मां के करीब आ गया था यूपी के मुरादाबाद में एक लालची पिता ने बीमा करवाकर अपने सगे बेटे की हत्या करा दी। पिता बेटे और सौतेली मां के बीच बढ़ती नजदीकियों से नाराज था। उसने पहले अमरोहा के अपने वकील दोस्त के साथ मिलकर बेटे का 2.1 करोड़ का बीमा करवाया। फिर भाड़े के हत्यारों को साढ़े तीन लाख रुपए की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। पढ़िए पूरी खबर
https://ift.tt/3Q9EAuH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply