मैनपुरी में एक सड़क हादसे में कन्नौज जनपद की 65 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना किशनी थाना क्षेत्र में दाड़ी की भट्ट के समीप देर रात करीब 9:20 बजे हुई। मृतक महिला की पहचान निर्मला देवी (65 वर्ष) पत्नी राजपाल सिंह के रूप में हुई है। वह कन्नौज जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र के हुसैनपुर करन गांव की निवासी थीं। निर्मला देवी मैनपुरी जनपद में एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। कार्यक्रम के बाद वह अपने घर कन्नौज लौट रही थीं, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। सूचना मिलने पर किशनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर रात करीब 10:30 बजे जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस ने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
https://ift.tt/GLD4NO8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply