प्रयागराज में एक बड़ा साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है, जहां स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर एक युवक से 6.20 लाख की ठगी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज कर ली गई है।
क्या है पूरा मामला
ममफोर्डगंज निवासी शैलेन्द्र कुमार नन्दा ने साइबर क्राइम थाना प्रयागराज में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग सीख रहे थे और पहले उन्हें कुछ नुकसान हुआ था। फरवरी 2025 में उन्हें व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति चिराग पटेल का मैसेज आया, जिसने खुद को ब्रोकर बताया। उसने भरोसा दिलाया कि वह उनका पूरा नुकसान कवर कर देगा।
इसके बाद उसने अपने एक अन्य साथी शंकर भाई से संपर्क करवाया। कैसे हुई ठगी
शंकर भाई ने पीड़ित को मारुति सुजुकी के शेयर में निवेश करने की सलाह दी। अप्रैल 2025 से सितंबर 2025 के बीच, आरोपी ने व्हाट्सएप के जरिए अलग-अलग QR Code भेजे। इस पर प
भरोसा करके इन QR कोड के माध्यम से कुल ₹6,20,000 ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब कोई रिटर्न नहीं मिला और आरोपियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। पुलिस की अब तक की कार्रवाई
मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर क्राइम थाना में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब मोबाइल नंबर और डिजिटल ट्रांजैक्शन के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि:व अनजान लोगों के कहने पर निवेश न करें

Leave a Reply