6 दिसंबर को विवादित ढांचा गिराए जाने की बरसी है। इसके मद्देनजर अयोध्या में हाई अलर्ट कर दिया गया है। राम मंदिर और उसके आसपास सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। राम मंदिर जाने वाले सभी रास्तों पर निगरानी की जा रही है। होटल से लेकर ढाबों की चेकिंग की जा रही है। लता चौक, टेढ़ी बाजार, धर्म पथ का किया निरीक्षण एडीएम सिटी योगानंद पांडे और एसपी सिटी चक्रपाणि तिवारी मौके पर हैं। उन्होंने लता चौक, टेढ़ी बाजार, धर्म पथ, साकेत पेट्रोल पंप आदि स्थानों का निरीक्षण किया। एसपी नगर चक्रपाणि तिवारी ने बताया कि अयोध्या में हाई अलर्ट को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रैपिड एक्शन फोर्स सहित अन्य को महत्वपूर्ण स्थान पर तैनात किया गया है। नागेश्वर नाथ मंदिर, राम की पैड़ी ,कनक भवन, हनुमानगढ़ी और राम मंदिर की निगरानी की जा रही है। ड्रोन की मदद ली जा रही है। एसपी सिटी चक्रपाणि तिवारी के अनुसार सभी होटल धर्मशाला एवं गेस्ट हाउस मालिकों से आगंतुकों की सूची अपडेट रखने को कहा गया है। किसी भी विदेशी व्यक्ति के आने की सूचना तुरंत आसपास के थानों को दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। नागेश्वर नाथ मंदिर में महादेव का जलाभिषेक इस बीच अयोध्या सामान्य है यहां आने वाले लाखों भक्त सरयू स्नान कर राम मंदिर में दर्शन कर रहे हैं। भक्तों का समूह नागेश्वर नाथ मंदिर में महादेव का जलाभिषेक करने के बाद हनुमानगढ़ी सहित अनेक मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहा है।
बीफ के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि अयोध्या राम में है हर और राम नाम की गूंज है अब सॉरी वह गम का कोई मतलब नहीं रह गया है। और भगवान राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरा देश राम मया हो चुका है।
https://ift.tt/ae8O97f
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply