गोरखपुर में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने पकड़ मजबूत कर ली है। पिछले कई दिनों से न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिसके कारण सुबह से लेकर पूरे दिन ठंड का असर महसूस हो रहा है। तेज धूप निकलने के बावजूद गर्माहट कम महसूस हो रही है। दोपहर में कुछ देर धूप सेंकने पर हल्की राहत मिल रही है, लेकिन छांव में खड़े होते ही ठंड तुरंत असर दिखाने लगती है। घरों के कमरों में भी दिन के समय लोग कंबल का सहारा ले रहे हैं। शाम होते ही गलन और बढ़ रही है और रात में तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग ने बताया कि अभी कोहरा नहीं पड़ेगा, लेकिन हवा में गलन बनी रहेगी। तापमान में गिरावट और पछुआ हवाओं के कारण ठंड का प्रभाव फिलहाल कम होने की संभावना नहीं है। विभाग के वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों तक मौसम में किसी तरह का बदलाव नहीं दिख रहा है और पछुआ हवाएं मध्यम गति से चलती रहेंगी, जिससे ठंड का असर इसी तरह जारी रहेगा। पिछले 24 घंटे में तापमान का बड़ा अंतर दर्ज गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 16.4 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया। यह अंतर इस बात का संकेत है कि दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होने के बाद भी रात और सुबह का तापमान काफी नीचे गिर रहा है। इस तापमान अंतर की वजह से कई लोगों को ठंड ज्यादा लग रही है और सुबह-शाम का मौसम दिन की तुलना में अधिक ठिठुरन भरा बन गया है।
https://ift.tt/YGEn1Il
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply