मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र के दीपाऊ मोड़ पर हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भीड़ ने NHAI के गाड़ी में आग लगा दी और पुलिस टीम पर हमला किया। घटना के बाद 43 नामजद और करीब 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, जिसमें से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दीपाऊ मोड़ पर स्थित कट को भी बंद कर दिया है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था। हालात बिगड़ने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। कोटवा थानाध्यक्ष प्रत्युष विक्की के बयान पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है। सुरक्षा कारणों से इस कट को बंद किया था दीपाऊ मोड़ पर स्थित कट को पुलिस और प्रशासन ने देर रात बंद कर दिया, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। स्थानीय लोगों के अनुसार, NHAI ने पहले भी सुरक्षा कारणों से इस कट को बंद किया था, लेकिन तत्कालीन विधायक मनोज यादव ने इसे खुलवा दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह कट बंद रहता, तो शायद इतनी बड़ी दुर्घटना नहीं होती। असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की सदर डीएसपी जितेश पांडे ने बताया कि हादसे के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। उन्होंने सड़क जाम किया, पुलिस टीम पर हमला किया और एनएचएआई की गाड़ी में आग लगा दी। कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। दीपाऊ मोड़ के कट को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया डीएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि लोगों की सुरक्षा और सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए दीपाऊ मोड़ के कट को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध कट रहने से वाहनों के बीच टक्कर की संभावना बढ़ जाती है और अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से यह कड़ा कदम उठाया गया है।
https://ift.tt/VC8RUQB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply