DniNews.Live

लखनऊ विमेंस एसोसिएशन की भजन संध्या:हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में भक्तिमय माहौल

लखनऊ विमेंस एसोसिएशन ने हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अपने परिसर में देवी गीत एवं भजन संध्या का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत विमल पंत, रीता श्रीवास्तव और नीरा मिश्रा द्वारा प्रस्तुत देवी गीत और सामूहिक सरस्वती वंदना से हुई। ‘जगदम्बा भवानी मोरे अंगना’ भजन की प्रस्तुति पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। भजनों का यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। वे बाजे बधइया’ ने भी श्रोताओं का मन मोह लिया इस दौरान कई प्रमुख भजनों की प्रस्तुति दी गई। रेणु दुबे ने ‘मैं विनती करूं मैया दोनों कर जोड़’ भजन प्रस्तुत किया। पूजा सिंह ने ‘श्रीराम का हो गया दीवाना’ गाया, जबकि पूनम अग्रवाल ने ‘मेरी मैया के दो नैन प्यारे’ भजन से समां बांधा। रेखा अग्रवाल ने ‘लालो लाल चुनरी मैया अड़ गई’और एक अन्य प्रस्तुति ‘आए अवध श्री राम, वे बाजे बधइया’ ने भी श्रोताओं का मन मोह लिया। नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और एकजुटता का संदेश कार्यक्रम में सीता अग्रवाल, अमिता शुक्ला, कमल गुप्ता, बीना सक्सेना, शशि कुकरेजा, अर्चना गुप्ता और अरुणा उपाध्याय सहित कई महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। अंत में देवेश्वरी पवार, रेखा मित्तल और मधु तिवारी ने आरती की और प्रसाद वितरित किया।आयोजक प्रतिमा बाजपेयी ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, श्रद्धा और एकजुटता का संदेश देता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुधा साहनी, नंदा गांधी, मृदुला पांडेय और कविता सिंह का विशेष सहयोग रहा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *