6 दिसंबर को लेकर मथुरा में हाई अलर्ट है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्री कृष्ण जन्मस्थान -शाही ईदगाह मस्जिद शहीद संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त कर रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस के अलावा PAC और अर्ध सैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा ड्रोन और CCTV कैमरे से नजर रखी जा रही है। राजश्री चौधरी ने किया मथुरा कूच का ऐलान अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और सुभाष चंद्र बोस की परपौत्री राजश्री चौधरी ने शौर्य दिवस के मौके पर मथुरा कूच की तैयारी कर रही है। महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी बोस ने 6 दिसंबर को प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक का ऐलान किया है। सोने के वेल पत्र करेंगी अर्पित राजश्री चौधरी ने बताया कि 6 दिसंबर को मथुरा के कोतवाल कहे जाने वाले भूतेश्वर महादेव मंदिर पर 3 सोने के वेल पत्र अर्पित करेंगी। जिसमें पहला वेल पत्र देश में मुगल आक्रांताओं के नाम से मौजूद सड़क,इमारत आदि से नाम हटाए जाएं। दूसरा वेल पत्र बलिदान हुए कार सेवकों की आत्म शांति के लिए और तीसरा वेल पत्र श्री कृष्ण जन्मस्थान पर भव्य मंदिर बनाने के लिए अर्पित किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव से वापस हो पद्मश्री राजश्री चौधरी ने मां कात्यायनी देवी के दर्शन करने के बाद कहा कि वह भूतेश्वर नाथ महादेव का अभिषेक कर वह केंद्र सरकार से मांग करेंगी कि पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को दिया गया पद्म सम्मान वापस लिया जाए। उन्होंने कार सेवकों पर गोली चलवाई थी और उनकी हत्या की थी। राजश्री चौधरी ने 6 दिसंबर को श्री कृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करने को लेकर कहा अभी कुछ नहीं कह सकते। जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट शुक्रवार को शाही ईदगाह पर होने वाली नमाज को लेकर खासी सुरक्षा व्यवस्था बरती जा रही है। यहां नमाज करने आ रहे लोगों को आधार कार्ड देखकर प्रवेश दिया जा रहा है। शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास खासी सुरक्षा व्यवस्था बरती जा रही है।
https://ift.tt/XV91rtH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply