DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल की ब्रजघाट गंगा में अस्थियां विसर्जित:हापुड़ में बेटी बांसुरी स्वराज ने किया विसर्जन, पुरोहितों ने अस्थि कलश पूजन कराया

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय स्वराज कौशल की अस्थियों का शुक्रवार सुबह बृजघाट स्थित गंगा में विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। स्वराज कौशल, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति थे। दिल्ली में अंतिम संस्कार के बाद उनकी अस्थियां बृजघाट लाई गईं, जहां उनकी बेटी और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने परिवारजनों के साथ विसर्जन संपन्न कराया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे बांसुरी स्वराज अपने परिजनों के साथ बृजघाट पहुंचीं। घाट पर पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधियों के साथ अस्थि कलश का पूजन कराया। इसके उपरांत, बांसुरी स्वराज नाव में सवार होकर गंगा की मध्यम धारा तक गईं और अपने पिता की अस्थियों का विसर्जन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वराज कौशल को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वराज कौशल का निधन गुरुवार को दिल्ली में हुआ था। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में ही संपन्न हुआ, जिसके बाद परंपरा के अनुसार अस्थियां बृजघाट लाई गईं। इस विसर्जन कार्यक्रम में गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग भी उपस्थित थे। अस्थि-विसर्जन के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। वीआईपी घाट पर श्रद्धालुओं का प्रवेश सुबह से ही सीमित कर दिया गया था। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई और पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित रखी गई। घाट क्षेत्र में मेडिकल सहायता, पुलिस सुरक्षा और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई थी। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल के सभी इंतजामों का सुबह से निरीक्षण किया, ताकि कोई अव्यवस्था न हो।


https://ift.tt/cJLK8Zf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *