चंदौली जिले में पुलिस ने हर्ष फायरिंग के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इलिया थाना क्षेत्र के रोहाखी गांव के पास से अभिषेक पाण्डेय उर्फ विपिन पाण्डेय को दबोचा गया। आरोपी ने एक शादी समारोह में रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वायरल वीडियो में आरोपी अभिषेक पाण्डेय उर्फ विपिन पाण्डेय एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान रिवाल्वर से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा था। 18 सेकंड के इस वीडियो में वह भोजपुरी गाने पर कुछ अन्य युवकों के साथ फायरिंग कर रहा था। वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। वीडियो वायरल होने के बाद इलिया पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद आरोपी की पहचान रोहाखी गांव के अभिषेक पाण्डेय उर्फ विपिन पाण्डेय के रूप में हुई। इसके बाद दरोगा रवीन्द्र कुमार सिंह ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को वीडियो वायरल होने के एक दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
https://ift.tt/F8PWOjr
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply